सैनवाला में जन्माष्टमी पर श्री राधाकृष्ण और राधारानी की प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा

WhatsApp Channel Join Now
सैनवाला में जन्माष्टमी पर श्री राधाकृष्ण और राधारानी की प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा


नाहन, 02 सितंबर (हि.स.)। सैनवाला स्थित श्री माता भद्रकाली मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधाकृष्ण और राधारानी की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। विशेष रूप से जयपुर से लाई गईं इन प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर बुधवार और बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

आमवाला सैनवाला पंचायत के पूर्व प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सुबह नौ बजे प्रतिमाओं का अन्न, दूध, पुष्प, लक्ष्मी और फल स्नान कराया जाएगा। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ श्री राधाकृष्ण और राधारानी की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन, भंडारे और दोपहर बाद भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।सैनवाला निवासी धर्म चंद बिंदल, पूर्व बीबीसी चेयरमैन कविता चौहान और पंचायत प्रधान सीमा तोमर ने बताया कि सैनवाला और आमवाला क्षेत्र में पहले श्री राधाकृष्ण का कोई मंदिर नहीं था। ऐसे में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मंदिर में श्री राधाकृष्ण के दर्शन का अवसर मिलेगा।

पंचायत प्रधान सीमा तोमर ने सभी पंचायतवासियों से जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने और भगवान श्री राधाकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story