आरसेटी ने 29 लोगों को सिखाई मशरूम की खेती

WhatsApp Channel Join Now
आरसेटी ने 29 लोगों को सिखाई मशरूम की खेती


हमीरपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत करहा के लोगों के लिए मशरूम की खेती पर आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 29 लोगों ने भाग लेकर मशरूम की खेती के गुर सीखे। संस्थान के परिसर में आयोजित शिविर के समापन समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के लोन प्वाइंट के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राजेश कुमार ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे घर में सीमित जगह पर भी बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती आरंभ कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी भी उनकी मदद कर सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीपीएफ अकाउंट, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story