राहतः एक करोड़ 60 लाख से चकाचक होगी पुलघराट मलोरी सड़क, धूल से मिलेगी निजात

WhatsApp Channel Join Now
राहतः एक करोड़ 60 लाख से चकाचक होगी पुलघराट मलोरी सड़क, धूल से मिलेगी निजात


मंडी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। आखिरकार मंडी शहर को फोरलेन से जोड़ने वाली डेढ किलोमीटर लंबी पुलघराट मलोरी टनल कांगणी जंगल सड़क को पक्का करने का टैंडर बुधवार को गया। विधायक सदर अनिल शर्मा ने इसके लिए सचिव लोक निर्माण विभाग से लगातार मामला उठाया और लोगों को अरसे से आ रही परेशानी से निजात दिलाने की एक पहल हो गई। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के नेरचौक मंडल के अधिशाषी अभियंता डी आर चौहान ने इस का टैंडर जारी कर दिया। अब यह सड़क 1 करोड़ 60 लाख 29918 रूपए के बजट से पक्की होगी । इसका काम सरकारी ठेकेदार अजय पठानिया को सौंपा गया है। उन्हें तीन महीने के अंदर इस सड़क का पूरी तरह से चकाचक करना होगा।

गौरतलब है कि सड़क की बेहद दयनीय हालत से दुखी लोगों ने सड़क जाम करने तक की धमकी दे दी थी। रोजाना इस सड़क की हालत सुर्खियां बन रही थी तथा सरकार, विभाग व प्रशासन की तीखी आलोचना हो रही थी। इस बारे में विधायक सदर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि लोगों को आ रही परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। वह लगातार इसे लेकर प्रयासरत थे और अब इसका टैंडर हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story