शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह ने पूर्व सीएम शांता कुमार से की आत्मीय भेंट

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह ने पूर्व सीएम शांता कुमार से की आत्मीय भेंट


मंडी, 24 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार से आत्मीय भेंट की। लगभग 45 मिनट तक चली इस विस्तृत बातचीत में हिमाचल प्रदेश के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य, ग्रामीण समाज, किसानों की स्थिति, स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका तथा युवाओं के लिए मूल्य आधारित शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

शांता कुमार से हुई इस भेंट को प्रो. अनुपमा सिंह ने अपने लिए अत्यंत प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए कहा कि उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन, व्यापक अनुभव, अध्ययनशीलता, स्पष्ट दृष्टिकोण और भविष्य को लेकर दूरदर्शी सोच ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। श्री शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वे लंबे समय से लेखन और सामाजिक चिंतन से भी जुड़े रहे हैं। भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की बदलती भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story