डलवाना गुजरां के बंद पड़े स्कूल भवन के उपयोग के लिए करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत कुठेड़ा के डलवाना गुजरां की प्राथमिक पाठशाला के बंद हो जाने के बाद इसके भवन को किसी अन्य सरकारी विभाग को आवंटित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस भवन का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि अगर वे डलवाना गुजरां में अपने विभाग का कोई कार्यालय या संस्थान संचालित करना चाहते हैं तो वे इस संबंध में तुरंत प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में संपर्क करें तथा प्राथमिक पाठशाला के भवन के लिए आवेदन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story