174 ग्राम अफीम सहित किरायेदार को दबोचा
नाहन, 03 मई (हि.स.)। जिला सिरमौर की विशेष जांच इकाई नाहन ने थाना पांवटा साहिब के क्षेत्राधिकार में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को एसआई यू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन लाल गादरी पुत्र चतरभुज गादरी, स्थायी निवासी वार्ड नं0 3, गादरी मोहल्ला, गांव नंदसाह/खालसा, तहसील शारदा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की।
आरोपी वर्तमान में जसविंदर सिंह निवासी कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड, बद्रीपुर के पास, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में किरायेदार के रूप में रह रहा था।
आरोपी के विरुद्ध थाना पांवटा साहिब में धारा 18 NDPS Act 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

