पुरुवाला कांशीपुर में अफीम के 25 पौधों और 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
नाहन, 02 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गुलशेर पुत्र अलाहुदीन निवासी गांव व डा0 पुरुवाला कांशीपुर, तह0 पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर उम्र 56 वर्ष की जमीन से अफीम के 25 पौधे तथा रिहाईश कमरा के अन्दर से 1.106 कि0ग्रा0 भुक्की पोस्त बरामद किया गया।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत किया गया है व मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस एक अभियान के तहत जाँच कर रही है ताकि जहां भी भाँग की अवैध खेती की जा रही है उनको कानून की गिरफत में लिया जा सके और इस पर अँकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि सिरमौर पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

