केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जत्थे निकालेगी माकपा

WhatsApp Channel Join Now
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जत्थे निकालेगी माकपा


मंडी, 26 फ़रवरी (हि.स.)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी मंडी की बैठक सुरेश सवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सचिवालय सदस्य कुशल भारद्वाज ने बैठक का मसौदा पेश किया। बैठक में राज्य सचिवालय सदस्य भूपेंद्र सिंह ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बात रखी। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया में अमेरिका अपनी दादागिरी थोप कर साम्राज्यवादी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। दुनिया भर में लगभग सात देशों पर अमेरिका सीधे तौर पर हमला कर रहा है जिसका ताजा उदाहरण वेनिजुएला पर हमला और वहां के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी है।

माकपा अमेरिका के इस हमले की निंदा करती है। हमारे देश के अंदर भी मोदी सरकार लगातार मजदूर किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है इन्हीं नीतियों के चलते मोदी सरकार संसद में बिजली संशोधन अधिनियम 2025 लेकर आई। जिसके जरिए आम जनता को लूटने वाले स्मार्ट मीटर की नीति सभी राज्यों पर थोपी जा रही है। जाहिर है स्मार्ट मीटर के जरिए आम लोगों के जेब में डाका डाला जाएगा और पूरे का पूरा प्रॉफिट अदानी और अंबानी जैसे कॉरपोरेट को दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story