हिमाचल में सरकार मंत्रीमंडल नहीं, मित्रमंडल चला रहा : जयराम ठाकुर

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल में सरकार मंत्रीमंडल नहीं, मित्रमंडल चला रहा : जयराम ठाकुर


मंडी, 13 जुलाई (हि.स.)। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार मंत्रीमंडल नहीं, मित्रमंडल चला रहा है। ये मित्र मंडल कभी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के कारोबार के सहयोगी रहे हैं। जिन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। मंडी में भाजपा जनप्रतिनिधि सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना मुख्यमंत्री के नाम से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना के साथ सुख या मित्र शब्द आएगा। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कामकाज से जनता के साथ-साथ उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश व निराश हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री न तो उप मुख्यमंत्री की सुनते हैं और न ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों की।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को मंडी जिला में द्रंग के देऊरी स्कूल में उद्घाटन करने से रोके जाने की घटना बताया और कहा कि यह चुने हुए जनप्रतिनिधि का घोर अपमान है।

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने और हाईकमान को खुश करने के लिए मंत्रियों का अपमान करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जबकि ऐसी जलालत झेलने से अच्छा तो मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था। जयराम ठाकुर ने कहा कि द्रंग से कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं, जो अब दौड़ते-दौड़ते थक गए हैं। वे लोगों से कह रहे थे कि आपने मुझे इतनी बार जीताया, मगर असली टैम पर हरा दिया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अभी भी कांग्रेस सरकार के पंद्रह सौ रूपए का इंतजार कर रही है। यह देना तो दूर रहा मुख्यमंत्री ने विकास को तहस-नहस कर दिया है।

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, कि मंडी जिला है ही नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेडिकल यूनिविर्सटी को यहां से ले जाना चाहते हैं। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को बंद करने की फिराक में हैं। मंडी का शिवधाम प्रोजेक्ट जहां हमने छोड़ा था वहीं का वहीं है। मंडी का ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट जिसके लिए हमने एक हजार करोड़ की व्यवस्था की थी। एक हजार करोड़ केंद्र सरकार की ओर स दिए जाने थे। मगर सुक्खू सरकार ने न मालूम वो एक हजार करोड़ रूपए कहां खर्च कर दिए। कांगड़ा, चंबा के हालात भी वैसे ही हैं।

उन्होंने कहा कि जो थोड़ा बहुत पैसा मुख्यमंत्री लाते हैं वो अपने गृहक्षेत्र नादौन में लगा देते हैं। लेकिन वहां पर भी तीनों जिला परिषद की सीटें भाजपा ने जीती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि द्रंग और सराज को उन्होंने हमेशा एक माना है और द्रंग के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story