हाटी समुदाय के एसटी दर्जा देने से जुड़े उच्च न्यालय के फैसले स्वागत : जयराम ठाकुर

WhatsApp Channel Join Now
हाटी समुदाय के एसटी दर्जा देने से जुड़े उच्च न्यालय के फैसले स्वागत : जयराम ठाकुर


मंडी, 28 नवंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए हाटी समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष बहुत लंबा चला। संसद से कानून बन जाने के बाद भी हाटी समुदाय को अपना हक मिलने के लिए दो साल और इंतजार करना पड़ा। छह दशक पहले ही मिल जाने वाले हक के लिए जिस तरह से हाटी समुदाय ने संघर्ष किया, वह अपने आप में बेमिसाल है। धैर्य, अनुशासन और शांतिप्रियता के साथ इतने लंबे आंदोलन के उदाहरण दुनिया में बहुत कम मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे और सरकार इसमें किसी भी तरह का व्यवधान नहीं डालेगी। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा कानून को स्वीकृति दिए जाने के बाद भी उसे अधिसूचित करने में पांच महीने से अधिक का समय लगाए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने इसमें हर स्तर पर अड़ंगा लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में मुझसे भी जो बन पड़ा, मैंने किया। इस बात का मुझे बहुत संतोष है।

जयराम ठाकुर ने इस संघर्ष में योगदान देने वाले सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो लोगों की जरूरतों को देखते हुए मैंने इस पर काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारत सरकार का भरपूर साथ मिला। हमारे साथ गए प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली ही मुलाकात में गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि हम यह करेंगे और उन्होंने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story