मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल: जयराम

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल: जयराम


मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल: जयराम


मंडी, 12 मई (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम को अपने ही फैसलों को बदलने की आदत हो गई है। जयराम ठाकुर के अनुसार, सरकार ऐसे निर्णय लेती है जिनका कोई ठोस आधार नहीं होता और फिर दबाव या विफलता के कारण उन्हें वापस ले लिया जाता है। बिना सिर-पैर के फैसले लेना और फिर उन पर अडिग न रहना सुक्खू सरकार की पहचान बन गई है, जिससे राज्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने नशे (चिट्टे) के खिलाफ सरकार के अभियान पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा सरकार के साथ है, लेकिन सरकार को अपनी नीतियों में स्पष्टता और दृढ़ता लाने की आवश्यकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story