भाकपा का मंडी जिला सम्मेलन आयोजित, ललित ठाकुर बने जिला सचिव

WhatsApp Channel Join Now
भाकपा का मंडी जिला सम्मेलन आयोजित, ललित ठाकुर बने जिला सचिव


मंडी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के रामलीला मैदान में पहली नवंबर को इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से हिमाचल व मंडी से सैकड़ों सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। इस आशय का फैसला मंडी में पार्टी के एक दिवसीय जिला सम्मेलन में लिया गया। सम्मेलन में जिला भर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इनमें मुख्य तौर पर राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सचिव वासुदेव बसु व देशराज शर्मा और जिला प्रभारी प्रवेश चंदेल ने शिरकत की।

इस मौके पर निवर्तमान जिला सचिव मेघ सिंह पलसरा ने पूर्व की पार्टी गतिविधियों की जानकारी रिपोर्ट प्रस्तुत की। वक्ताओं ने देश में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए देशभक्त व धर्म निरपेक्ष संस्थाओं को आगे आने का आह्वान किया। जिला सम्मेलन में एक सचिव मंडल का गठन किया गया। जिसमें मेघ सिंह पालसरा, हरमेश शर्मा, राधा ठाकुर, देश मित्र, अमरजीत व धर्मपाल बतौर सचिव मंडल का सदस्य शामिल किया गया। ललित ठाकुर को जिला सचिव तथा देवराज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपीं गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764623 Articles

Share this story