जयराम के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं भाजपा के विधायक, लगा रहे हैं दिल्ली के चक्कर : सुक्खू

WhatsApp Channel Join Now
जयराम के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं भाजपा के विधायक, लगा रहे हैं दिल्ली के चक्कर : सुक्खू


मंडी, 13 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृहनगर में उन्हें घेरते हुए कहा कि भाजपा के कुछ विधायक उनके खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा कुछ लोग जयराम को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है और जयराम ठाकुर पर भाजपा के विधायकों का दबाव है। जयराम ठाकुर भजपा के बीच सामंजस्य बिठाने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है कि भाजपा के ही कुछ लोग दिल्ली में जाकर जयराम ठाकुर को नेताप्रतिपक्ष के पद से हटाने की चाल चलने लगे हैं। सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान वे सरकार से सवाल पूछें । लेकिन सदन से वाकआउट न करें, सवाल का जवाब सुनने की हिम्मत भी दिखाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों के पास अपने सवाल का जवाब सुनने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे सदन से वाक्आउट कर जाते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने एनडीपीएस एक्ट को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के दो महीने बाद ही लागू कर दिया। जिसकी वजह से प्रदेश में चिट्टे के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों में मंडी जिला के भाजपा विधायकों को भी शामिल होना चाहिए था। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने हेलीपैड पर मुख्य मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम की मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story