कार्यसमिति की बैठक में निकम्मी और जनविरोधी सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने की बनेगी रणनीति: डॉ. राजीव बिंदल

WhatsApp Channel Join Now
कार्यसमिति की बैठक में निकम्मी और जनविरोधी सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने की बनेगी रणनीति: डॉ. राजीव बिंदल


मंडी, 04 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी में आगामी छह-सात अप्रैल को हो रही प्रदेश भाजपा कार्यकासमिति की बैठक में प्रदेश की निकम्मी और जनविरोधी सुक्खू सरकार को उखाड़ फैंकने की रणनीति बनाई जाएगी। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले छह महीनों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आज पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में तैयार खड़ी है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन का व्यापक विस्तार किया है। प्रदेश में 171 मंडलों का गठन किया गया है और लगभग 8000 पोलिंग बूथों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जा चुका है। इसके साथ ही मोर्चों और प्रकोष्ठों का भी सफल गठन कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया गया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि इसी कड़ी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंडी में आयोजित की जा रही है, जिसमें 6 अप्रैल को पदाधिकारियों की बैठक तीन चरणों में होगी और सातअप्रैल को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा तथा सह-प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उउन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मित्रों की सरकार बन चुकी है, मित्रों के द्वारा, मित्रों के लिए और मित्रों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने जो जनहितकारी योजनाएं शुरू की थीं, उन्हें वर्तमान सरकार ने केवल राजनीतिक द्वेष के कारण बंद कर दिया, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हुआ। उ

न्होंने कहा कि भाजपा अब विधानसभा में उठाए गए सभी मुद्दों को जन-जन तक ले जाएगी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद व्यापक आंदोलन और जनसंपर्क अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा अब भाजपा ने स्पष्ट निर्णय ले लिया है—यह लड़ाई सीधी है और लक्ष्य है इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

रोपवे मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि आपदा के बाद 20 पंचायतों के लिए यह एकमात्र संपर्क माध्यम बचा है, लेकिन किराए में भारी बढ़ोतरी चिंता का विषय है। भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और सरकार से पुनर्विचार की मांग करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story