संगठन की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा
मंडी, 18 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय मंडी में भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक मुख्य्मंत्री संवाद कक्ष में आयोजित कि गई। जिसमें मंडी जिला अनुसूचित जति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडी जिला अनुसूचित जति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत।
बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य एवं जिला मंडी अनुसुचित जाति मांर्चा की पूर्ण कार्यकारणी ने भाग लिया। जबकि जिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के सभी आईटी संयोजक व सोशल मीडिया संयोजक विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कों समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठन के प्रति एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, विधायक इंद्र सिंह गांधी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम एवं जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद, जिला मोर्चा के अध्यक्ष खेम चंद संधयाना, महामंत्री अंकुश घोष तथा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रताप अरनोट उपस्थिति रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

