हर उपलब्धि का श्रेय लेने को आतुर रहते हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : राकेश जम्वाल

WhatsApp Channel Join Now
हर उपलब्धि का श्रेय लेने को आतुर रहते हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : राकेश जम्वाल


मंडी, 09 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की राजनीति का एक ही सिद्धांत बन गया है। जहां सफलता मिले, वहां अपना नाम आगे करो और जहां विफलता सामने आए, वहां पिछली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा दो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस दोहरे रवैये को समझ चुकी है। मुख्यमंत्री आखिर कब तक अपनी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा का सहारा लेते रहेंगे।

जम्वाल ने कहा कि सरकार चलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है, लेकिन अपनी विफलताओं का हिसाब देने के बजाय मुख्यमंत्री लगातार पिछली सरकार पर दोष मढ़ने में जुटे हैं।

राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों से जुड़े मामलों में वर्षों की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया को नजरअंदाज करके मुख्यमंत्री उनका श्रेय लेने की कोशिश करते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि प्रदेश के हितों से जुड़े विषय किसी एक व्यक्ति या सरकार की जागीर नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि हिमाचल को उसका अधिकार दिलाने के लिए किस सरकार ने क्या प्रयास किए और वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में क्या नया किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story