नए विकास कार्य तो दूर, जयराम सरकार के शुरू किए कार्य भी पूरे नहीं करवा पा रही कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी

WhatsApp Channel Join Now
नए विकास कार्य तो दूर, जयराम सरकार के शुरू किए कार्य भी पूरे नहीं करवा पा रही कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी


नए विकास कार्य तो दूर, जयराम सरकार के शुरू किए कार्य भी पूरे नहीं करवा पा रही कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी


मंडी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा रहने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय जनता के साथ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी और राजनीतिक द्वेष के चलते पूर्व सरकार की योजनाओं को लटकाने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ एक पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण पूरा करवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2021 में नेरचौक में पशु चिकित्सालय भवन स्वीकृत करवाकर उसका शिलान्यास किया था। इसके निर्माण के लिए 2 करोड़ 36 लाख रुपए को खर्च भी कर दिया। लेकिन कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में भी यह भवन जनता को समर्पित नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि भवन में दरवाजे और खिड़कियां लगाने तक का काम अधूरा पड़ा है। इस भवन में दो मंजिला निर्माण जो है पूर्व जय राम ठाकुर की सरकार में ही हो गया था इसके बाद इस भवन में कोई नया कार्य नहीं किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story