मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को अर्की के प्रवास करेंगे लोकार्पण व आधारशिला

WhatsApp Channel Join Now

सोलन, 18 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर को सोलन ज़िला के अर्की के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर को शाम अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वह चौगान मैदान से ही सरयांज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी के खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू चौगान मैदान से ही कुनिहार में फल व सब्जी उप यार्ड तथा दाड़लाघाट स्थित आई.एस.बी.टी. बस अड्डे का लोकार्पण भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दानोघाट साहजादा से नेरी प्लाटा सम्पर्क मार्ग, सिनटीघाट से बानधार एम्बुलेंस मार्ग की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत मांगू स्थित 33 के.वी. जी.आई.एस. विद्युत उप केन्द्र ग्याणा तथा 33 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला भी रखेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत राज्य स्तरीय सायर मेला समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा

Share this story