भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्रहित और जनसेवा के साथ काम करने वाला संगठन :राकेश जमवाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्रहित और जनसेवा के साथ काम करने वाला संगठन :राकेश जमवाल


मंडी, 24 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक जिला संयोजक नरेंद्र कटोच की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में राकेश जमवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षक वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

जमवाल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों और विफलताओं के कारण हर वर्ग को निराश कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया, जिससे जनता में भारी असंतोष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की इन नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को सच्चाई से अवगत कराएं।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन चुनावों के माध्यम से जनता कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए और क्षेत्र के हर घर तक भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों को पहुंचाए। प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उ

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story