किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now
किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू


किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू


शिमला, 04 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला कांडा से डोडरा क्वार की ओर जा रहे चरवाहों का दल रुपिन पास के समीप अचानक खराब हुए मौसम के बीच फंस गया। भारी ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के कारण चरवाहों के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की और अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को सूचना मिली कि सांगला कांडा से डोडरा क्वार आ रहे चरवाहे रुपिन पास के समीप भारी ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के कारण फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त रेस्क्यू टीम तैयार की।

भारी बर्फबारी के बीच 29 और 30 सितंबर को चला अभियान

संयुक्त टीम ने 29 और 30 सितंबर को अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की स्थिति थी। कठिन परिस्थितियों के बीच पुलिस टीम ने अभियान जारी रखा और फंसे हुए सभी चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को भी जीवित बचाया। टीम ने करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित वापस लाया।

चरवाहों के साथ पशुधन को भी सुरक्षित निकाला

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान चरवाहों और उनके पशुधन को सुरक्षित निकालने पर ध्यान केंद्रित किया। भारी बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। अभियान में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने काम किया।

पुलिस के अनुसार रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाई। टीम ने चरवाहों और पशुधन को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए। अभियान के दौरान बर्फ में फंसे पांच पशुओं को भी जीवित बचाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story