देवभूमि पर्यावरण रक्षक मंच ने गंधर्व जंगल में किया पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
देवभूमि पर्यावरण रक्षक मंच ने गंधर्व जंगल में किया पौधारोपण


मंडी, 10 सितंबर (हि.स.)। देवभूमि पर्यावरण रक्षक मंच मंडी ने बुधवार को मंडी शहर के साथ लगते गंधर्व जंगल में पौधारोपण किया। मंच के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान जंगल में लगभग 2000 पौधे बाण, दाड़ू, जामुन के रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि यह पौधारोपण प्रदेश सरकार के वन विभाग की राजीव गांधी संवर्धन योजना के तहत मिले बजट से किया गया। यह पैसा देव भूमि पर्यावरण रक्षक मंच के नाम से मंजूर हुआ है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के बाद इनके रक्षण, साफ सफाई व छंटाई के लिए भी पैसा मिलता रहेगा। यह पौधारोपण 50 बीघा जंगल में किया जा रहा है। पौधारोपण की शुरूआत पर्यावरण रक्षक मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद द्वारा की गई जबकि महासचिव दिनेश कुमार भी इसमें शामिल रहे।

मंडी वन मंडल के वन अधिकारी भूपेश राणा, बीओ बलबीर सिंह, वन रक्षक तारा चंद वर्मा, विनय शर्मा, एमपी राणा, अनिल महंत, मनु सैणी व भरत सैनी ने भी इस पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। मंच ने इस पर्यावरण संरक्षण योजना के लिए विभाग व सरकार का आभार जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story