अमरपुर वार्ड-5 में पाइप लाइनों के जाल से लोग परेशान

WhatsApp Channel Join Now
अमरपुर वार्ड-5 में पाइप लाइनों के जाल से लोग परेशान


नाहन, 03 सितंबर (हि.स.)।

नाहन के वार्ड नंबर-5 अमरपुर मोहल्ला, फाउंड्री तालाब एवं फायर स्टेशन के समीप वर्षों से लंबित पड़ी पानी की पाइप लाइनों की अव्यवस्थित समस्या को लेकर आज वार्ड के लोगो ने नगर परिषद और जल शक्ति विभाग के अधिकारीयों नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान और जल शक्ति विभाग विभाग के एसडीओ रोशन लाल के समक्ष मुद्दा उठाया।

स्थानीय निवासी समीना खान ने बताया कि अमरपुर मोहल्ले की गलियों और रास्तों में पानी की पाइप लाइनों का जाल बिछा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही और पानी की आपूर्ति में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने भी अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और स्थायी समाधान की मांग की।

इस पर आईपीएच विभाग के एसडीओ रोशन लाल ने आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर-5 में जहां भी अनावश्यक और अव्यवस्थित पाइप लाइनें बिछी हैं, उनका निरीक्षण करवाकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story