पेंचक सिलाट वुमेन लीग प्रतियोगिता में अमाहिरा ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
पेंचक सिलाट वुमेन लीग प्रतियोगिता में अमाहिरा ने जीता स्वर्ण पदक


मंडी, 23 नवंबर (हि.स.)। भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित अस्मिता पेंचक सिलाट वुमेन लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा द्वारा रविवार को किया गया।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंन्द्र सिंह आज़ाद ने बताया की इस लीग प्रतियोगिता में 120 के लगभग महिला खिलाड़ी 6 वर्ष की आयु वर्ग से लेकर 35 आयु वर्ग में प्रतिभाग कर रहे है, जिसमें प्री टीन, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले करवाएं जाएंगे। मुकाबलों में 6-8 वर्ष आयु 22 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर की अमाहिरा ने स्वर्ण पदक, 28 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा जिला की प्रियंवदा जगोटा ने स्वर्ण पदक और आदिरा शर्मा ने रजत पदक जीता है।

प्री टीन वर्ग (अंडर-12) में जोगिंद्रनगर की सूर्यानी ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 34 किलोग्राम भार वर्ग में पलक ने स्वर्ण और काशवी ने रजत पदक, 44 किलोग्राम भार वर्ग में आरुषि ने स्वर्ण पदक, 54 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या ने स्वर्ण पदक, 62 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की ईरा शर्मा ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर की नविका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story