पेय द्रव्य के साथ गले में फंसा कांच का टुकड़ा, निकाल कर बचाई सरकाघाट के व्यक्ति की जान

WhatsApp Channel Join Now
पेय द्रव्य के साथ गले में फंसा कांच का टुकड़ा, निकाल कर बचाई सरकाघाट के व्यक्ति की जान


पेय द्रव्य के साथ गले में फंसा कांच का टुकड़ा, निकाल कर बचाई सरकाघाट के व्यक्ति की जान


मंडी, 21 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के एक व्यक्ति की जान समय पर मेडिकल कालेज पहुंचने तथा एक सुयोग्य चिकित्सक की सजगता और कड़ी मशक्कत से बच गई। यह वाक्या बीते रोज उस समय हुआ जब सरकाघाट का एक व्यक्ति रिश्तेदारी में किसी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। मेहमानबाजी के दौरान जब मेजबानों ने उसे कोई पेय द्रव्य पीने को दिया जो कांच की बोतल में था। बोतल में किसी तरह से टूट हो जाने के चलते कांच का एक टुकड़ा संभवतया द्रव्य में मिल गया था जो उस व्यक्ति ने पेय पदार्थ के साथ पी लिया मगर पीते ही उसके गले में किसी नुकीली चीज के फंस जाने का एहसास हुआ। उसकी स्थिति ठीक न पाकर उसे परिजन सरकाघाट अस्पताल ले गए मगर वहां पर इसका कोई सही उपचार न होने की स्थिति उसे हमीरपुर के मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया गया। परिजन उसे तुरंत हमीरपुर मेडिकल कालेज ले गए जहां पर उसे डॉ पूर्णिमा पटयाल ने चेक किया तो पाया कि हालत गंभीर है।

एक्सरे आदि से इस बारे में जब कुछ भी पता नहीं चल पाया तो चिकित्सक ने एंडोस्कोपी के जरिए इसका पता लगाने का निर्णय लिया। गनीमत यह रही कि मेडिकल कालेज के अस्पताल में एंडोस्कोपी की सुविधा थी और मरीज की एंडोस्कोपी जब की गई तो पता चला कि उसके खाने की नली में एक कांच का नुकीला टुकड़ा फंसा हुआ है। फिर इसे चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के माध्यम से बाहर निकालने का निर्णय लिया और कुछ ही मिंटों के सफल प्रयास में इसे बाहर निकालने में कामयाबी पाई।

डॉ पूर्णिमा पटयाल ने बताया कि यह लगभग 4 से 5 सेंटीमीटर लंबाई का टुकड़ा था जो अभी खाने की नाली में ही फंसा हुआ था। यदि समय रहते हुए मरीज को अस्पताल न लाया जाता और यहां पर एंडोस्कोपी की सुविधा नहीं होती तो यह टुकड़ा फेफड़े में पहुंच कर जानलेवा साबित हो सकता था। मरीज की यह इलाज प्रक्रिया लगभग डेढ़ घंटे में पूरी हो गई जिससे उसकी जान बच गई।

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ देश राज शर्मा ने बताया कि मरीज के गले में कोल्ड ड्ंिक की कंकरी फंसी हुई थी। एंडोस्कोपी के जरिए 30 मिंट में कंकरी बाहर निकालकर राहत दी गई। समय पर उपचार होना जरूरी थी वरना यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी। इसे लेकर पूरा दिन सोशल मीडिया पर डॉ पूर्णिमा पटयाल की तारीफ होती रही क्योंकि यह बेहद पेचीदा मामला था। समय पर उनके द्वारा गंभीरता दिखाए जाने से एक व्यक्ति की जान बच गई। बताया जा रहा है कि डॉ पूर्णिमा पटियाल पीजीआई चंडीगढ़ में रह चुकी हैं और वह चिकित्सा के क्षेत्र में बेहद सजग मानी जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story