पटवारी-कानूनगो संघ ने सौंपा ज्ञापन, व्यवस्था में हस्तक्षेप रोकने की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now
पटवारी-कानूनगो संघ ने सौंपा ज्ञापन, व्यवस्था में हस्तक्षेप रोकने की उठाई मांग


मंडी, 29 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला मंडी ने उपायुक्त मंडी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग पटवारी एवं कानूनगो पदों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए मांग उठाई है कि स्थापना कानूनगो संबंधी प्रावधान को यथावत स्वीकार एवं संरक्षित रखा जाए। महासंघ के जिला प्रधान बिशंभर ठाकुर की अगुवाई में निदेशक अभिलेख शिमला व अतिरिक्त उपायुक्त मंडी को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भूमि अभिलेख मेनुअल में कानूनगो का पद एवं उसकी भूमिका सपष्ट तौर पर परिभाषित है। निदेशक भू अभिलेख शिमला द्वारा 7 अगस्त 2025 को इस संबंध में जारी पत्र को गंभीरता से लेते हुए महासंघ ने कहा है कि इस दीर्घकाल से प्रचलित प्रावधान एवं सुचारू व्यवस्था में परिवर्तन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए ताकि राजस्व विभाग की कार्यकुशलता तथा जनसुविधाए प्रभावित न हों। यह भी मांग की गई कि राज्य स्तर पर राजस्व संबंधी मामलों के निपटाना हेतु राजस्व अधिकारी, स्थापना कानूनगो एवं पटवारी पदों को डीएलआर स्तर पर सृजन करने की अनुशंसा की जाए जिससे राजस्व व्यवस्था और अधिक सुदृड़, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित हो सके। यह भी कहा है कि पटवारी एवं कानूनगो के स्थानांतरण एवं लिपिकीय स्टाफ के मध्य संभावित विवाद व विधिक प्रसंगों से बचाव हेतु यह जरूरी है कि पटवारी एवं कानूनगो की स्थापना में अनावश्यक हस्तक्षेप पर किया जाए। इस ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, सभी उपमंडल अधिकारियों व अन्य संबंध पक्षों को भी भेजी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story