संगड़ाह में बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण

WhatsApp Channel Join Now
संगड़ाह में बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण


नाहन, 04 जून (हि.स.)।

संगड़ाह में वीरवार को नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम संगड़ाह ने बीडीओ कार्यालय में आयोजित समारोह में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।इस दौरान सदस्यों ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने और पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ के बाद सभी सदस्यों ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

सुनील कायथ एसडीएम संगड़ाह ने बतायाकि पंचायती राज अधिनियम के अनुसार आज संगड़ाह में सभी बी डी सी सदस्यों को शपथ दिलाई गया है और जल्द ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि जारी कर दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story