पासपोर्ट मोबाईल वैन नाहन में 10 से 12 जून को बनाएगी पासपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 09 जून (हि.स.)। जिला सिरमौर में नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 जून से 12 जून तक उपायुक्त कार्यालय के जिला राजस्व अधिकारी शाखा नाहन में मोबाइल पासपोर्ट वैन तैनात रहेगी। यह जानकारी एक प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के उपरांत सिरमौर जिला के नागरिकों को घर-द्वार पर पासपोर्ट सेवाएं प्रदान की जा रही है, जिसके लिए प्रतिदिन 50 अपाॅइंटमेंट ली जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story