सिरमौर के पांवटा साहिब पहुंचे भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के माता-पिता, संघ ने किया सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
सिरमौर के पांवटा साहिब पहुंचे भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के माता-पिता, संघ ने किया सम्मान


नाहन, 27 सितंबर (हि.स.)। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा की उपलब्धि पर उनके माता-पिता का सिरमौर जिला के पांवटा साहिब पहुंचने पर कबड्डी संघ ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर पुष्पा राणा के माता-पिता ने पूरी भारतीय टीम की खिलाड़ियों और टीम से जुड़े लोगों का आभार जताते हुए कहा कि देश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है।

पुष्पा राणा के माता-पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि पुष्पा ने कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करते हुए देश का नाम रोशन किया है। बेटी को भारतीय टीम की कप्तानी करते देखना परिवार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल भावना का परिचय दिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय बेटियों ने जिस तरह तिरंगे को ऊंचा किया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने टीम की सभी खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ और कबड्डी से जुड़े सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया।

पुष्पा राणा की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में देश का प्रतिनिधित्व किया। टीम के प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में गर्व की भावना पैदा हुई। पांवटा साहिब में उनके माता-पिता के पहुंचने पर कबड्डी संघ की ओर से उनका स्वागत किया गया और पुष्पा राणा की उपलब्धि के लिए परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पुष्पा राणा के माता-पिता ने कहा कि भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने देश के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खेला। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम से जुड़े हर व्यक्ति का योगदान सराहनीय है और पूरी टीम उनके लिए गर्व का विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story