पंचायत चुनाव : मंडी में गर्मी पर भारी पड़ा वोटिंग का जोश

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत चुनाव : मंडी में गर्मी पर भारी पड़ा वोटिंग का जोश


पंचायत चुनाव : मंडी में गर्मी पर भारी पड़ा वोटिंग का जोश


मंडी, 28 मई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में गुरुवार को हुए दूसरे चरण में प्रदेश में 1276 पंचायतों में मतदान हुआ। मंडी जिले की 196 पंचायतों में वोट डाले गए। भयंकर गर्मी के बीच दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। युवा और बुजुर्ग भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

कई मतदान केंद्रों पर तो मतदान की समय सीमा खत्म होने के बाद भी लाइनें देखी गई और गेट के अंदर पहुंच चुके मतदाताओं को टोकन देकर घंटों तक यह प्रक्रिया निपटाई गई। उसके बाद ही प्रधान, उपप्रधान व पंचों को पड़े वोटों की गिनती शुरू हुई जबकि बीडीसी व जिला परिषद के लिए डाले गए वोटों की पेटियां मतदान गणना केंद्रों तक ले जाई गई।

अंतिम चरण का मतदान 30 मई शनिवार को होगा और बीडीसी व जिला परिषद के साथ साथ 17 मई को डाले गए चार नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला व सोलन की मतगणना भी 31 मई रविवार के दिन होगी। उसके साथ ही स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ये चुनाव पांच साल के लिए हो रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story