पंचायत चुनावों में मतदाताओं में खासा जोश

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत चुनावों में मतदाताओं में खासा जोश


पंचायत चुनावों में मतदाताओं में खासा जोश


सोलन, 26 मई (हि.स.)। सोलन जिला में मंगलवार को ग्राम पंचायत चुनाव सुबह 7 बजे आरम्भ किये गए और शाम 3 बजे समापन किया जाएगा । इस दौरान नव मतदाता से लेकर उम्रदराज व्यक्तियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । गर्मी के इस मौसम में जब सबसे भीषण गर्मी जिसे नौतपा कहा जाता है, ऐसे में दूर दराज क्षेत्रों से भी लोग अपने मतदान केंद्र पहुचे और मतदान किया । फिलहाल जिले के मैदानी क्षेत्र नालागढ़, बद्दी व बरोटीवाला में भी मतदान शांतिपूर्ण जारी बताया गया है । विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 95 वर्षीय रूपलाल ने भी मतदान किया। विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-3 धाली में भी 90 वर्षीय कमला देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा

Share this story