सिरमौर : पहले चरण में सिरमौर के 94 पंचायतों में होगा मतदान

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 25 मई (हि.स.)। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु मतदान तीन चरणों में चुनाव होने हैं जोकि 26 मई ,28 मई और 30 मई को होंगे। इसी कड़ी में 26 मई को जिला के सभी विकास खंडों में से 94 पंचायतों में मतदान होगा। यह मतदान सुबह 7 बजे 3 बजे तक होगा और मतदान की समाप्ति के बाद जिला परिषद, पंचायत समिति को छोड़कर प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की गणना उसी दिन की जाएगी। इस मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग एवं जिला प्रशासन ने सभी प्रबंध पुरे कर लिए हैं और आज पोलिंग पार्टियों ने अपने मतदान केंद्र स्थापित कर दिए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं होम गार्ड्स की माकूल तैनाती कर दी गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 94 पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी प्रबंध किये जा चुके हैं। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील करते हुए कहाकि वो लोग गर्मियों को देखते हुए जल्द शांतिपूर्ण मतदान करें। किसी को भी मतदान केंद्र में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी और मतदाताओं की सुविधा हेतु प्रबंध मतदान केंद्रों पर कर लिए गए हैं। संवेदन शील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गयी है, मतदान हेतु 588 पोलिंग कर्मचारी पहुंच चुके हैं ,सभी मतदान में आगे आएं और मतदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story