पुनर्गठित, विभाजित, नवगठित ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन

WhatsApp Channel Join Now
पुनर्गठित, विभाजित, नवगठित ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन


मंडी, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन कार्यक्रम संबंधी जारी अधिसूचना के अनुसार 01 अप्रैल, 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जिला मंडी की पुनर्गठित/विभाजित तथा नवगठित ग्राम पंचायतों कीनिर्वाचन नामावली के अन्तिम प्रकाशन की सूचना प्रकाशित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला मंडी के विकास खंड धर्मपुर, निहरी, धनोटू, बालीचौकी, द्रंग स्थित पद्धर, गोहर, चौंतड़ा, सदर मंडी, बल्ह, करसोग, सुंदरनगरतथा गोपालपुर के ग्राम पंचायत घिड़ी विकास खंड धनोटू, ग्राम पंचायत रोहांडा विकास खंड निहरी, ग्राम पंचायत ब्रांग, बनाल, पपलोग व बसंतपुर, लौंगणी, ग्रयोह, सरस्कान, लंगेहड़, डरबाड़, घरवासड़ा, बिंगा व सधोट विकास खण्ड धर्मपुर, ग्राम पंचायत रखोह विकास खंड गोपालपुर, ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा, मसौली व भराडू विकास खंड द्रंग स्थित पद्धर, ग्राम पंचायत शिंल्हू विकास खंड गोहर, ग्राम पंचायत बेलू विकास खंड तड़ा, ग्राम पंचायत जनेड विकास खंड सदर मंडी, ग्राम पंचायत भडयाल, गलमा व सकरोहा विकास खंड बल्ह, ग्राम पंचायत ममेल विकास खंड करसोग, ग्राम पंचायत जाम्बला व कांगू विकास खंड सुंदरनगर तथा ग्राम पंचायत खोलानाल, खाहरी, नलबागी व कून विकास खंड बालीचौकी तथा जिला मंडी की नवगठित ग्राम पंचायतें विकास खंड द्रंग स्थित पद्धर, ग्राम पंचायत छतर सपैडू व मनोह, विकास खंड गोहर, ग्राम पंचायत बाडू, विकास खंड निहरी ग्राम पंचायत चौकी, विकास खंड चौतड़ा, ग्राम पंचायत योरा व डोहन, विकास खण्ड सदर मंडी, ग्राम पंचायत तान्दी, विकास खंड करसोग, ग्राम पंचायत वताला देहल, विकास खंड सुंदरनगर, ग्राम पंचायत ज्योर व दयोही, विकास खंड गोपालपुर ग्राम पंचायत जंदरुकलां, विकास खंड धर्मपुर, ग्राम पंचायत हुक्कल, कांगो का गैहरा, ठाणा बरोटी, गियुण, चसवाल, डबरोट तथा रोसो तथा विकास खंड बल्ह, ग्राम पंचायत टिक्कर कलां, करनेहडा, चतरौर के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन जनसाधारण के दावे व आक्षेप आमंत्रित करने के लिए 04 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया था।

उपायुक्त ने बताया कि इस बारे दावे और आक्षेपों का निपटारा करने के उपरान्त निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन की सूचना प्रारूप 15 पर 27 अप्रैल को प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता सूचियों के सम्बन्धित भाग की प्रति उपायुक्त कार्यालय में तथा ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों व जिला परिषद मंडी के कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए कार्यालय समय में उपलब्ध रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story