पहाड़ी भाषा की पत्रिका बागर और एक था भाट और अन्य लोककथाएं का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
पहाड़ी भाषा की पत्रिका बागर और एक था भाट और अन्य लोककथाएं का विमोचन


मंडी, 27 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल की मशहूर पहाड़ी पत्रिका बागर के पुन:प्रकाशन के प्रथम अंक और लोक कथाओं की पुस्तक एक था भाट और अन्य लोककथाएं का विमोचन सोमवार को स्थानीय खत्रीसभा हाल में किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जबकि वरिष्ठ साहित्यकार डा. कमल प्यासा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं पर खत्रीसभा के अध्यक्ष डा. नरेश वैद्य ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर साहित्यकार प्रकाशचंद्र धीमान के संपादन में निकाली जाने वाली पहाड़ी भाषा की पत्रिका बागर का पुनर्प्रकाशन के प्रथम अंक विमोचन किया गया। वहीं पर वरिष्ठ लोकसाहित्यकार जगदीश कपूर और लघुकथाकार कृष्णचंद्र महादेविया द्वारा संपादित पुस्तक एक था भाट और अन्य लोककथाएं को भी विमोचन करवाया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मेयर सुमन ठाकुर ने कहा कि मंडी प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात है तो यहां के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और कलाकारों की वजह से है। उन्होंने कहा कि बतौर नगर निगम अध्यक्ष वे अपने आपको समृद्ध और गौरवशाली महसूस करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम की ओर से मंडी शहर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजनों की रूपरेखा बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंडी शहर के सांस्कृतिक विकास और सामािजक उत्थान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों का योगदान रहेगा। इस अवसर पर बागर पत्रिका के संपादक प्रकाश चंद्र धीमान ने कहा कि पहाड़ी भाषा को आठवीं सूची में स्थान दिलवाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। जिसमें प्रदेश भर के साहित्यकारों का सहयोग अनिवार्य है। वहीं पर कृष्णचंद्र महादेविया ने कहा कि नई पीढ़ी तक लोककथाओं को पहुंचाने के लिए उनका यह प्रयास रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story