पोंटा साहेब में 3.21 ग्राम चिट्ठे के साथ एक गिरफ्तार
नाहन, 01 सितंबर (हि.स.)। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 3.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर गिरफ्तार किया हैपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बद्रीपुर के पास गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि विजय सिंह निवासी ज्वालापुर, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, तारूवाला में एक पुरानी पानी की टंकी के नीचे बने कमरे के अंदर मौजूद है और वहां हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली, जिसमें आरोपी के कब्जे से 3.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

