पुलिस थाना पुरूवाला में चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नाहन, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर की पुलिस टीम को गश्त के दौरान विश्वसनीय सुत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि शुभम चौहान पुत्र मेहर सिंह चौहान निवासी गाँव किस्तूड़ डाकघर केराड़, तहसील त्यूणी जिला देहरादुन उतराखण्ड काफी समय से इलाका मादक पदार्थ चरस बेचने का धंधा करता है। जो अपने पीठू बैग में चरस की खेप लेकर खोदरी माजरी मन्दिर से नीचे लिंक रोड़ के साथ खडा है। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी के कब्जे से 164 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरुवाला में में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि इनके साथ बाकी के रैकेट को भी ध्वस्त किया जा सके। मामले में अन्वेषण जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

