मंडी में पेपर मल्चिंग तकनीक के उपयोग पर हुआ मंथन

WhatsApp Channel Join Now
मंडी में पेपर मल्चिंग तकनीक के उपयोग पर हुआ मंथन


मंडी में पेपर मल्चिंग तकनीक के उपयोग पर हुआ मंथन


मंडी, 18 जून (हि.स.)। पेपर मल्चिंग और पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओजी कंपनी के निदेशक मंडल ने बीपीएमयू मंडी, बीपीएमयू गोहर तथा केहड़ और कन्सा खड़ से फलोहटा क्षेत्र का अध्ययन भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के साथ संवाद कर आधुनिक कृषि तकनीकों एवं इको-फ्रेंडली पैकेजिंग समाधानों की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में ओजी कंपनी के निदेशक मसाकी चिबा, सहायक निदेशक ताकुजी टेकुची तथा गौरव भार्गव शामिल रहे। उनके साथ एचपीसीडीपी फेज-2 के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेम राज, खंड परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ. राजेश कुमार, खंड परियोजना प्रबंधक गोहर डॉ. नरेंद्र कुमार सहित अन्य कृषि अधिकारी भी मौजूद रहे।

डीपीएमयू मंडी में आयोजित बैठक में पेपर आधारित मल्चिंग शीट के उपयोग और इसके लाभों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि यह तकनीक मिट्टी में नमी बनाए रखने, खरपतवार नियंत्रण तथा प्लास्टिक प्रदूषण कम करने में सहायक है। साथ ही किसानों की उत्पादन लागत, पैकेजिंग, परिवहन और विपणन से जुड़ी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने केहड़ और कन्सा खड़ से फलोहटा क्षेत्र में पॉलीहाउस, ओपन फील्ड प्रदर्शन प्लॉट तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों का निरीक्षण किया और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप इन तकनीकों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story