हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, 834 पदोन्नतियों पर जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, 834 पदोन्नतियों पर जताया आभार


शिमला, 05 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में शिक्षा विभाग में 834 पदोन्नतियां करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इनमें 539 हेडमास्टर और 295 प्रधानाचार्य शामिल हैं। प्रतिनिधियों ने इसे शिक्षा विभाग में एक साथ की गई अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा इस साल 151 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पारदर्शी तरीके से की गई है, जिससे सभी को समान अवसर मिला है। प्रतिनिधियों के अनुसार, इस पहल को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है और इन स्कूलों में छात्रों के बढ़ते दाखिले इसका संकेत हैं।

इस मौके पर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष डॉ. रत्तन सिंह, महासचिव मुल्ख राज धीमान और वित्त सचिव बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार से शिक्षा क्षेत्र में इसी तरह के सुधारात्मक कदम आगे भी जारी रखने की उम्मीद जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story