एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल के सुंदरनगर पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल के सुंदरनगर पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल के सुंदरनगर पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल के सुंदरनगर पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित


मंडी, 17 नवंबर (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल के स्वागत एवं सम्मान में सुंदरनगर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला मंडी की जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण आर्य, ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष जसवंत सिंह तथा नाचन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से ओम प्रकाश, सोम कुमार, सत्य प्रकाश शर्मा, हेमंत शर्मा एवं संत राम, युवा कांग्रेस से अरुण चौहान एवं मुकुल शर्मा, ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष राहुल कपूर तथा जिला मंडी की अध्यक्ष सुश्री रितिका सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन एवं महिला कांग्रेस की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल को सम्मानित किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती, छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में एनएसयूआई की सक्रियता तथा संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है तथा हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिले और उन्हें रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और युवाओं के भविष्य की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रहित के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story