पंचायत चुनाव : मतदान केंद्रों पर एनएसएस वालंटियर्स बने सहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों की कराई वोटिंग

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत चुनाव : मतदान केंद्रों पर एनएसएस वालंटियर्स बने सहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों की कराई वोटिंग


पंचायत चुनाव : मतदान केंद्रों पर एनएसएस वालंटियर्स बने सहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों की कराई वोटिंग


मंडी, 28 मई (हि.स.)। प्रदेश में हो रहे पंचायती राज चुनावों में एनएसएस के वालंटियर्स अपनी सेवाएं बेहतरीन ढंग से दे रहे हैं। मंडी जिला के धनोटू ब्लॉक के अंतर्गत घांघल के पांच मतदान केंद्रों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई महादेव के स्वयं सेवकों द्वारा बेहतरीन कार्य किए गए। ये सभी बूथ महिला बूथ बनाए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके । इस दौरान स्वयं सेवकों ने बुज़ुर्ग महिलाओं व पुरुषों को मतदान कराने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचाया और शारीरिक रूप से विकलांग मतदाताओं को व्हील चेयर की सहायता से मतदान केंद्र तक पहुंचा कर मतदान कराया गया ।

वहीं दूसरी ओर पांच मतदान केंद्रों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों तथा मतदाताओं को जल-पान करवाते हुए एनएसएस के सिद्धांत वाक्य स्वयं से पहले आप को अमली जामा पहनाया।

ज़िला समन्वयक एन एस एस व कार्यक्रम अधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि वॉलंटियर्स के इस स्वयंसेवी भाव, अनुशासन और निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) बल्ह, ज़िला मंडी स्मृतिका नेगी ने वॉलंटियर्स की सराहना की तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह व समस्त महादेव स्टाफ को साधुवाद दिया और विशेषतः मातृ शक्ति को इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story