एनपीएस संचय याेजना से प्रत्येक व्यक्ति का भविष्य हाेगा आर्थिक रूप से सुरक्षित : अपूर्व देवगन

WhatsApp Channel Join Now
एनपीएस संचय याेजना से प्रत्येक व्यक्ति का भविष्य हाेगा आर्थिक रूप से सुरक्षित : अपूर्व देवगन


एनपीएस संचय याेजना से प्रत्येक व्यक्ति का भविष्य हाेगा आर्थिक रूप से सुरक्षित : अपूर्व देवगन


मंडी, 20 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एनपीएस के तहत आम नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर पेंशन सुविधा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंडी के रिवर बैंक होटल में एनपीएस संचय को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सीएससी एवं लोकमित्र केंद्रों के प्रतिनिधियों, बैंक सखियों तथा किसान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एनपीएस संचय योजना की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए पेंशन योजनाओं से जुड़ना चाहिए। एनपीएस संचय योजना इस दिशा में एक अच्छा विकल्प है। उन्होंने लोकमित्र केंद्रों एवं सीएससी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक एवं सही तरीके से भरें, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख सूरज दत्ता ने उपायुक्त अपूर्व देवगन को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सूरज दत्ता ने बताया कि बैंक का उद्देश्य असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को एनपीएस संचय योजना से जोड़ना है। यह योजना ऐसे लोगों को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यशाला में एनपीएस संचय योजना के विभिन्न पहलुओं, विशेषताओं तथा खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा शुरू की गई यह योजना असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्र के नागरिकों के लिए सरल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित पेंशन समाधान उपलब्ध करवाती है। योजना के तहत 18 से 85 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी भारतीय नागरिक जुड़ सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story