हिम अकादमी में धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
हिम अकादमी में धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


हमीरपुर, 30 मई (हि.स.)।। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर भाषण, पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से छात्रों ने धूम्रपान और नशे से होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों ने जोशीले नारों के साथ जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। छात्रों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी दोहराया।

विद्यालय की प्राचार्या शशि बाला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रोहित अग्निहोत्री, दीपशिखा, सुमिता शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधिका चंद्र किरण तथा समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story