नगर निकायों के पहले दिन पोंटा साहेब में 6 और राजगढ़ में 6 नामांकन

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 29 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश सहित जिला सिरमौर में शहरी नगर निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं। बुधवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन आज जहां जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं पोटा साहेब नगर परिषद के लिए 6 नामांकन पत्र भरे गए। इसी तरह राजगढ़ नगर पंचायत के लिए भी 6 नामांकन भरे गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नगर निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और जिला में आज 12 नामांकन दाखिल हुए हैं।यह नामांकन प्रक्रिया कल यानी 30 अप्रैल और 2 मई को भी होगी। उन्होंने बताया कि 17 मई को मतदान होगा जोकि सुबह 7 बजे से 3 बजे तक चलेगी और मतदान पूरा होने के बाद मत गणना की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story