हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम मंडी की मेयर-डिप्टी मेयर ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम मंडी की मेयर-डिप्टी मेयर ने ली शपथ


मंडी, 17 जुलाई (हि.स.)। आखिरकार हाईकोर्ट के निर्देश के पश्चात नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने शुक्रवार दोपहर बाद नगर निगम मंडी के सभागार में शपथ ग्रहण की। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नव निर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर तथा डिप्टी जितेंद्र शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर निगम मंडी के चुनाव पार्टी सिंबल पर होने की वजह से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को आसपी अंतरकलह की वजह से भारी नुक्सान उठाना पड़ा था। नगर निगम के चौदह वार्डों में हुए चुनाव में 12 वार्डों पर भाजपा की जीत हुई है। जबकि एक पार्षद कांग्रेस और एक आजाद प्रत्याशी के रूप में जीती है। नगर निगम मंडी की इस प्रचंड जीत के बावजूद भाजपा के चुने हुए मेयर और डिप्टी मेयर को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करने में सरकार की ओर से उदासिनता बरती जा रही थी। जबकि नगर निगम पालमपुर जिसमें कांग्रेस का वर्चस्व रहा वहां पहले ही शपथ दिलवा दी गई दी। जिसके चलते यह मामला माननीय हाईकोर्ट पहुंचा, तो हाईकोर्ट ने उपायुक्त मंडी से जवाब-तलब करते हुए नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को शपथ दिलाने के निर्देश दिए। जिसके चलते शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, नगर निगम के सभी पार्षद, अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने नव निर्वाचित महापौर एवं उप महापौर को पदग्रहण की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व नगरपरिषद कार्यालय की पार्किंग में हवन करवाया गया। इस अवसर नवनिर्वाचित मेयर एवं डिप्टी मेयर ने कहा कि मंडी शहर की समस्याओं के समाधान के लिए सभी मिलकर प्रयास करेगें। वहीं पर मंडी नगर निगम को विकास के मामले में एक आर्दश नगर निगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story