ग्रामीण स्कूल को भेंट किया आधुनिक और रोबोटिक्स नीनो वी 2 रोबोट
नाहन, 26 फ़रवरी (हि.स.)।
सिरमौर जिला के ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ भलोना के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ऐतिहासिक रहा जब इंडिया टू डे ग्रुप और केयर इंडिया फंड की और से स्कुल को अत्याधुनिक नीनो वी 2 रोबोट प्रदान किया गया।
स्कुल के प्रधानाचार्य लाल सिंह ने इन संस्थाओं का आभार जताते हुए बतायाकि यह रोबोट न केवल बच्चों के आकर्षण का केंद्र होगा बल्कि उनकी तार्किक और तकनीकी समझ को भी विकसित करेगा। नीनो रोबोट बच्चों के साथ बात चित कर सकता है, कहानियां सुना सकता है तथा गणित और विज्ञानं जैसे कठिन विषयों को खेल खेल में समझा सकता है। यह रोबोट बहू भाषी है और कई भाषाओँ में बात कर सकता है.
प्रधानाचार्य लाल सिंह ने बताया कि ऐसे विश्व स्तरीय तकनीक होना शिक्षा क्षेत्र में एक क्रांति की तरह है और इससे दुर्गम क्षेत्र को लाभ होगा और वो तकनीकी क्षेत्र व् इंजीनियरिंग में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। ये संस्थाएं दुनिया से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के उदेशीय से यह कार्य कर रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

