मंडी के भूपेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ नॉर्वे शिखर सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के भूपेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ नॉर्वे शिखर सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व


मंडी, 20 मई (हि.स.)।

मंडी के निवासी एवं एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने नॉर्वे के ओस्लो सिटी हॉल में आयोजित भारत–नॉर्वे बिजनेस एवं रिसर्च समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन में भारत और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में स्वच्छ ऊर्जा, जलविद्युत, हरित विकास, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, मत्स्य पालन, जहाज निर्माण तथा अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उच्च स्तरीय चर्चा हुई।

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भूपेंद्र गुप्ता की भागीदारी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में एनएचपीसी की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

वहीं मंडी के लोगों के लिए यह उपलब्धि विशेष भावनात्मक महत्व रखती है। मंडी से संबंध रखने वाले भूपेंद्र गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते देख क्षेत्र के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मंडी के ऐतिहासिक बीजे स्कूल मंडी के छात्र रहे भूपेंद्र गुप्ता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

उनके पिता सेवानिवृत्त ए.एस. गुप्ता भी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में सदस्य के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भूपेंद्र गुप्ता की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश, विशेषकर मंडी और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गर्व का विषय है।

इधर, मंडी के नागरिकों, इंजीनियरों, पेशेवरों और शुभचिंतकों ने भूपेंद्र गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर हरीश शर्मा ,रिटायर्ड जनरल मैनेजर एस जे वी एन एल, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन बीजे हाई स्कूल मंडी के प्रधान अनिल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान डॉक्टर कमलजीत, सेक्रेटरी संतोष कुमार, गजेंद्र, तारा चंद पटियाल, डॉ. हरीश बहल, हेमंत कपूर, इंदु शर्मा, ओम कपूर,अशोक अवस्थी, विनोद बहल, अजय सहगल, रिटायर्ड सेशन जज तेजिंदर वैद्य आदि बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story