सिरमौर में नेशनल हाइवे-सात पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, घंटों जाम

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 03 मई (हि.स.)। जिला सिरमौर में रविवार सुबह आए तेज आंधी और बारिश के चलते काला अम्ब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया। बोहलियों के पास एक पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।अचानक हुए इस घटनाक्रम से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद कई घंटों के अंतराल के बाद यातायात को बहाल किया जा सका।

इस दौरान यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि, समय रहते सड़क बहाल होने से स्थिति सामान्य हो गई। गौरतलब है कि रविवार सुबह जिले में आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने और नुकसान की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story