एनएच-07 पर ट्रालों के कारण बढ़ रही जाम की समस्या, प्रशासन पर गंभीर न होने का आरोप : राकेश गर्ग

WhatsApp Channel Join Now
एनएच-07 पर ट्रालों के कारण बढ़ रही जाम की समस्या, प्रशासन पर गंभीर न होने का आरोप : राकेश गर्ग


नाहन, 25 अगस्त (हि.स.)। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि पांवटा साहिब-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर चल रहे भारी ट्रालों के कारण आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आए दिन सड़क पर लगने वाला लंबा जाम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है।

गर्ग ने कहा कि मंगलवार को भी एनएच-07 पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम में एंबुलेंस, स्कूली बसें और अन्य वाहन लंबे समय तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारी ट्राले जाम का एक बड़ा कारण बन रहे हैं और इनके संचालन को लेकर उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। मीडिया को जारी बयान में कहा कि एनएच-07 पर लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है इसका खामियाजा रोजाना एनएच 07 पर चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

राकेश गर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि भारी ट्रालों की आवाजाही को लेकर ठोस व्यवस्था बनाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story