राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित


मंडी, 17 नवंबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय कोटली में राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय -पुस्तकालय सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाते हैं, रखा गया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने पोस्टरों के माध्यम से यह दर्शाया कि पुस्तकालय ज्ञान, शिक्षा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का आयोजन एनडीएलआई क्लब की सचिव एवं महाविद्यालय की लाइब्रेरियन के मार्गदर्शन में किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story