राजकीय महाविद्यालय कोटली में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now


मंडी, 14 नवंबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय कोटली में राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी क्लब के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करना, पुस्तकालय के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 14 नवंबर को महाविद्यालय की प्राचार्य देविका वैद्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अंतर-कक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुस्तकालय, सामान्य ज्ञान, साहित्य एवं डिजिटल ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत 14 से 20 नवंबर तक विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 16 नवंबर को बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 17 नवंबर को पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 18 नवंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 19 नवंबर को पुस्तक समीक्षा गतिविधि तथा 20 नवंबर को पुस्तक प्रदर्शनी एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story