वर्तमान दौर में ज़िम्मेदार पत्रकारिता और भी प्रासंगिक, तेज सूचना की प्रतिस्पर्धा से बचें:अपूर्व देवगन

WhatsApp Channel Join Now
वर्तमान दौर में ज़िम्मेदार पत्रकारिता और भी प्रासंगिक, तेज सूचना की प्रतिस्पर्धा से बचें:अपूर्व देवगन


वर्तमान दौर में ज़िम्मेदार पत्रकारिता और भी प्रासंगिक, तेज सूचना की प्रतिस्पर्धा से बचें:अपूर्व देवगन


मंडी, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज मंडी स्थित डीआरडीए सभागार में पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की।

प्रेस दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करता है। लोकतंत्र के दोनों स्तंभ कार्यपालिका एवं मीडिया एक ही दिशा में कार्य करते हुए जनहित से सीधे जुड़े रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों स्तंभों के बीच आपसी भरोसे एवं सामंजस्य से आगे बढ़कर ही जन सरोकारों पर और बेहतर ढंग से कार्य किया जा सकता है। लोकतंत्र के यह स्तंभ कार्यपालिका एवं मीडिया एक ही दिशा में कार्य करते हुए जनहित से सीधे जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि इनके बीच आपसी भरोसे एवं सामंजस्य से आगे बढ़कर ही जन सरोकारों पर और बेहतर ढंग से कार्य किया जा सकता है।

अपूर्व देवगन ने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद की ओर से सुझाया गया इस वर्ष का विषय अत्यंत प्रासंगिक एवं समयोचित प्रतीत होता है जो हमें आत्ममंथन का अवसर प्रदान करता है कि पत्रकारिता का मार्ग लोकप्रियता की ओर जाना चाहिए अथवा जनहित की ओर। वर्तमान डिजिटल दौर में तेज़ सूचनाओं के बीच सनसनी से बचते हुए तथ्यात्मक, निष्पक्ष और ज़िम्मेदार पत्रकारिता करना समय की सबसे बड़ी मांग है।

उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे तेजी से सूचना देने के दबाव अथवा प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचें और समाज में भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए घटना की सत्यता की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रस्तुत करें, ताकि प्रेस की विश्वसनीयता बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story